फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven players won medals in national kick boxing

Ghaziabad News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में सात खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven players won medals in national kick boxing
गाजियाबाद। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर में पांच से सात जून तक किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। गाजियाबाद के ओरा स्पोर्ट्स क्लब और सीएसएस पब्लिक स्कूल के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया और सफलता प्राप्त की। कोच सुमित शाक्य ने बताया कि यथार्थ देशवाल ने स्वर्ण और अमन सारस्वत ने रजत पदक जीता। इसके साथ रिद्धि शर्मा, दर्श वर्मा, अनन्या शाक्य, तनु सारस्वत और विराट आर्य ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर सीएसएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव सिंह और ओरा स्पोर्ट्स क्लब से नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed