{"_id":"677fda5b51aeefcca10fffb7","slug":"seven-people-including-two-children-were-injured-in-collision-between-a-car-and-a-pickup-highway-9-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद से सोनीपत लौट रहा था परिवार, कार और पिकअप की टक्कर में दो बच्चों समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद से सोनीपत लौट रहा था परिवार, कार और पिकअप की टक्कर में दो बच्चों समेत सात घायल
Thu, 09 Jan 2025 07:47 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेसी, पिलखुवा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:47 PM IST
सार
हाइवे 09 के जिंदल नगर फ्लाईओवर के पास एक कार और पिकअप की टक्कर में दो बच्चों समेत सात घायल हो गए। परिवार गाजियाबाद से हरियाणा के सोनीपत लौट रहा था।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कार और पिकअप की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाइवे 09 के जिंदल नगर फ्लाईओवर के पास एक कार और पिकअप की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार तीन महिला, दो पुरुष व दो बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत के गढ़ी टूंडला निवासी सतीश ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी मधुबाला, पुत्री 30 वर्षीय सोनिया, सोनिया की सास अंगूरी देवी, सोनिया की बेटी आठ वर्षीय कनिका, 10 वर्षीय कुनिका को कार में लेकर गाजियाबाद से घर लौट रहे थे। लौटते समय पेरीफैरल एक्सप्रेसवे पर चढऩे के बजाय परिवार पिलखुवा की ओर आ गया। जैसे ही उनकी कार जिंदल नगर के समीप फ्लाई ओवर के पास पहुंची तो तेज गति से आ रही पिकअप की पीछे से कार में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार सतीश, मधुबाला व अंगूरी घायल हो गए। वहीं दोनों बच्चों को मामूली चोट आई। दुर्घटना को देख आसपास के लोग एकत्र गए। वहीं, पिकअप चालक दिल्ली निवासी दिनेश भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने के्रन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान काफी देर तक यहां जाम की स्थिति रही। सीओ अनीता सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।