{"_id":"6868269a03cbcef768032cbe","slug":"seven-parties-did-not-contest-a-single-election-in-six-years-show-cause-notice-issued-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-670180-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सात पार्टियों ने छह साल में नहीं लड़ा एक भी चुनाव, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सात पार्टियों ने छह साल में नहीं लड़ा एक भी चुनाव, कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में सात ऐसी पार्टियां हैं, जिन्होंने पिछले छह वर्ष में एक भी चुनाव नहीं लड़ा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इन सात पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन पार्टियों को 14 जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करना होगा। जवाब न देने की सूरत में राजनैतिक दलों की सूची से इनका नाम हट सकता है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शांति मोर्चा, अखंड भारतीय कवच पार्टी, भारतीय संगठित पार्टी (एस), जय हिंद जय भारत पार्टी, लोहिया संयुक्त समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक मानवतावादी पार्टी और राष्ट्रवादी प्रजा दल पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पार्टियों के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इन सभी पार्टी के अध्यक्ष या महासचिव अपना हलफनामा 14 जुलाई तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं या फिर 21 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उनके सामने प्रस्तुत होकर जवाब दे सकते हैं। यदि पार्टी की ओर नोटिस का जवाब निर्धारित तिथि के भीतर उपलब्ध नहीं कराया गया तो यह माना जाएगा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन दलों को राजनैतिक दलों की सूची से हटाए जाने की संस्तुति भारत निर्वाचन आयोग को कर दें।