फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven operators of roadways could not provide information about first aid box

Ghaziabad News: रोडवेज के सात परिचालक नहीं दे सके फर्स्ट एड बॉक्स की जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seven operators of roadways could not provide information about first aid box
गाजियाबाद। रोडवेज निगम के अधिकारियों ने परिचालकों को नकदी जमा करते समय प्राथमिक उपचार बक्सों की जानकारी देना अनिवार्य तो किया लेकिन कुछ परिचालक अभी भी दवाओं का ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे सात परिचालकों के खिलाफ एआरएम ने दो दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रोडवेज में बसों में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 10 दिन पहले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कई बसों से प्राथमिक उपचार बक्सों से दवाएं गायब मिली। इसके बाद सभी अनुबंधित बसों के मालिकों को व्यवस्था दुरूस्त करके रिपोर्ट करने और परिचालकों को कैश जमा करते समय प्राथमिक उपचार बक्सों में रखी दवाएं दिखाने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन

एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि बुलंदशहर और मेरठ के लिए संचालित सात बसों के परिचालकों ने अभी तक प्राथमिक उपचार बक्सों से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। इन परिचालकों को दो दिन का समय दिया गया है, जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed