{"_id":"667b62a53fdb828fa50400af","slug":"seven-fans-stolen-from-government-building-two-thieves-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-405868-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सरकारी इमारत से सात पंखे चोरी, दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सरकारी इमारत से सात पंखे चोरी, दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के डासना स्थित समाज कल्याण की सरकारी बिल्डिंग से 23 जून की रात दो चोरों ने सात एग्जॉस्ट पंखे चोरी कर लिए। वेव सिटी पुलिस ने दोनों चोर को गिरफ्तार कर पंखे बरामद कर लिए हैं।
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए चोर दादरी निवासी इमरान और नगर कोतवाली निवासी अरमान है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह दिन में चादर बेचने का काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह चोरी करने का काम करने लगे। दिन में फेरी लगाकर रेकी करते हैं और मौका देखकर रात में चोरी की वारदात करते हैं। 23 जून को उन्होंने डासना में एक इमारत से सात पंखे खोलकर चोरी किए। वहां से जाते समय पुलिस आ गई तो वह वहां से भागकर पास में कंपोजिट विद्यालय में पहुंच गए और वहां पंखे छिपाकर भाग गए। अब उन्हें लेने गए तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। संवाद
-- -
ऑटो चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
गाजियाबाद। डासना से ऑटो चोरी करने वाले दो चोर को वेव सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो ऑटो बरामद किए हैं। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए चोर मसूरी निवासी विशाल और डासना निवासी प्रशांत है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे काफी दिनों से ऑटो चोरी करने की फिराक में थे। 24 जून को उन्हें एक ऑटो खड़ा मिला। जिसका चालक पेट्रोल पंप पर पानी पीने गया था। वहां से वह उसका ऑटो चोरी कर भाग गए। बरामद दूसरा ऑटो कुछ दिन पहले चोरी किया था। संवाद