{"_id":"590f29314f1c1b9e08850adb","slug":"see-mandate-to-enter-great-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए एसईई की अनिवार्यता खत्म, बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए एसईई की अनिवार्यता खत्म, बड़ी राहत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश के लिए विवि ने कई नियमों में तब्दीली की है। प्रवेश के लिए विवि की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 मई से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विवि ने प्रवेश के लिए यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) देने की अनिवार्यता का फैसला वापस लेते हुए खाली सीटों को मैनेजमेंट कोटे से भरने की छूट प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों को दे दी है। लेकिन कोटे की सीटों पर केवल 12वीं में 60 फीसदी अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विवि में केंद्रीय प्रवेश समिति की हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। वहीं 21 जुलाई तक पांच चरण में चलने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद बची हुई सीटें स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी। स्पॉट काउंसलिंग में संबंधित कॉलेजों में एक तिथि निर्धारित करने के बाद स्टूडेंट्स को पहले आओ व पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला मिलेगी।
विज्ञापन
स्पॉट काउंसलिंग में रैंक की कोई रुकावट नहीं होगी। प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित तिथि पर तय समय पर कॉलेज में पहुंचकर प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बैठक में बीफार्मा में लेटरल एंट्री की स्वीकृत सीटों को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।