फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   securtt in dudheswar mandir

ड्रोन कैमरे करेंगे मंदिर की सुरक्षा, आइजी ने लिया जायजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
securtt in dudheswar mandir
ड्रोन कैमरे करेंगे मंदिर की निगरानी, आइजी ने लिया जायजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्राचीन दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महकमे ने मंदिर की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए हैं। मंदिर परिसर में दो वॉच टावर भी बनाए गए हैं। बताया कि प्रत्येक टॉवर पर आधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात रहेंगे, जो परिसर में मौजूद लोगों पर कड़ी नजर रखेंगे। सोमवार को करीब पांच लाख से अधिक शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए आईजी मेरठ रेंज आलोक सिंह ने दूधेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के बाद अफसरों को सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि दूधेश्वरनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा कांवड़िया और शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। इस लिहाज से मंदिर की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं की जा सकती है। सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 13 ड्रोन कैमरे से मंदिर की निगरानी की जाएगी। करीब 250 सीसीटीवी कैमरे भी परिसर और आसपास लगाए गए हैं। जिनसे कांवड़ रूट और दूधेश्वरनाथ मंदिर और उसके आसपास भी पैनी नजर रखी जा रही है। ड्रोन से करीब 200 मीटर तक की हाइट से मंदिर और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन कैमरे में कैद होने वाली गतिविधियों को स्क्रीन पर देखा जा रहा है। मंदिर के एक कमरे में इसकी स्क्रीन लगाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि ड्रोन से मंदिर के आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। बताया कि आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed