{"_id":"67cde5377fa01dcf2d02a19a","slug":"second-case-in-a-week-against-ansal-group-directors-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-589140-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अंसल समूह के निदेशकों पर एक सप्ताह में दूसरा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अंसल समूह के निदेशकों पर एक सप्ताह में दूसरा मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब लखनऊ के गोमतीनगर की कुमुद त्रिपाठी ने अंसल समूह के निदेशकों पर धोखाधड़ी, प्लॉट कब्जाने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने निदेशक सुशील अंसल, प्रणव अंसल, महाप्रबंधक अमित शुक्ला के अलावा कृष्ण राज गोपाल, गजराज सिंह, देवेंद्र कुमार, पवन कुमार को नामजद कराया है। बीते एक सप्ताह में अंसल समूह के निदेशकों पर यह दूसरा मुकदमा है।
कुमुद त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अंसल समूह की डूंडाहेड़ा स्थित सुशांत एक्वापोलिस प्रोजेक्ट में 25 जुलाई 2016 को 128 मीटर का प्लाॅट खरीदा था। हाल में उनको पता चला कि उनके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है। 29 दिसंबर 2022 को ग्रुप के पदाधिकारियों की शह पर गजराज सिंह को उनके प्लाट पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया गया था। अब उनको जानकारी मिली कि उनके प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए हैं। जिस आधार पर प्लॉट का बैनामा दूसरे को कराने का षडयंत्र रचा जा रहा है। पहले उन्होंने इस बारे में अंसल के निदेशकों को शिकायत दी, लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस बारे में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है।
-एक सप्ताह में दूसरा मुकदमा : एक सप्ताह में अंसल समूह के निदेशकों पर यह दूसरा मुकदमा है। इससे पहले पांच मार्च को जीडीए के अवर अभियंता की शिकायत पर भी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जो फ्लैट बनाए जाने थे, उनको नियम के तहत नहीं बनाया और उस जमीन में फ्लैट बनाकर सामान्य ग्राहकों को बेच दिए। इसकी जांच भी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस कर रही है।