फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Search for 'Vibhishanon' in SP, High Commission seeks report

सपा में ‘विभीषणों’ की तलाश, हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Search for 'Vibhishanon' in SP, High Commission seeks report
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली तो अब हाईकमान ने पार्टी के ‘विभीषणों’ की तलाश शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिला व महानगर संगठनों से चुनाव में पार्टी के लिए काम न करने वाले और बगावत करने वालों की रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट 31 मार्च तक बंद लिफाफे में प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जानी है।
विज्ञापन


 दरअसल, समाजवादी पार्टी को कांग्रेस से गठबंधन के बाद बेहतर परिणामों की उम्मीद थी। ईवीएम से चुनाव के परिणाम निकले तो वह सपा हाईकमान के लिए न केवल निराशाजनक थे, बल्कि आश्चर्यजनक भी थे। प्रदेश में पांच साल बहुमत की सरकार चला चुकी सपा गठबंधन के बावजूद 54 विधायकों के आंकड़े पर ही पहुंच पाई।
विज्ञापन


इन परिणामों ने पार्टी संगठन को सोचने पर मजबूर कर दिया। अब हार के कारणों की समीक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने न केवल बूथों के आंकड़े मांगे हैं, बल्कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन धर्म न निभाकर पार्टी के लिए काम न करने वाले नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों की लिस्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव से पूरे जिले की, महानगर अध्यक्ष व महासचिव से शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का ब्योरा मांगा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों ने गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। अब जल्द ही यह रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। पार्टी के जिला महासचिव जेपी कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि वह इस संबंध में जानकारी देने से बचते रहे।

विधानसभा चुनाव-2017 में गठबंधन प्रत्याशियों को मिले मत
सुरेंद्र प्रकाश गोयल                49989
रामआसरे शर्मा                     32507
केेके शर्मा                             39648

राशिद मलिक                 42302        
अमरपाल शर्मा               111940
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed