फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scorpio rams into trailer on highway; businessman dies

Ghaziabad News: हाईवे पर ट्राले में घुसी स्कार्पियो, कारोबारी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Scorpio rams into trailer on highway; businessman dies
फाईल फोटो नौशाद अली निवासी ढ़बारसी मसूरी
गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार दोपहर को खड़े ट्राले में स्कार्पियो कार पीछे से घुस गई। हादसे में स्कार्पियो सवार फ्लैक्स होर्डिंग कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में फंसे घायल कारोबारी को निकालकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। उधर, हादसा होते ही चालक ट्राला छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर गांव ढबारसी निवासी फ्लैक्स होर्डिंग कारोबारी नौशाद अली (40) गाजियाबाद से अपने घर के लिए स्कार्पियो में सवार होकर निकले। जब वह सर्विस रोड से एनएच-9 पर पहुंचे तो जिंदल बिजलीघर के सामने खड़े ट्राले में अनियंत्रित स्कार्पियो घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो का इंजन और चालक साइड ट्राले से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ी चला रहे नौशाद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायल को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नौशाद अली को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नौशाद अली मूल रूप से कस्बा सिवाल खास जनपद मेरठ के निवासी हैं। कुछ वर्ष पूर्व ही वह परिवार सहित ढबारसी गांव में आकर रहने लगे थे। नौशाद अली और सरफराज अली दोनों भाई फ्लैक्स बोर्ड का काम करते हैं। वर्ष 2021 में मृतक के भाई सरफराज ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और आगामी पंचायत चुनाव में भी सबसे छोटे भाई दिलदार ग्राम प्रधान के चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। परिजनों ने बताया कि नौशाद के पांच बेटे और दो बेटी हैं। मृतक के भाई सरफराज ने ट्राला चालक के खिलाफ मसूरी थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि ट्राला कब्जे में ले लिया है और जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed