फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scooter rider molested girl student after chasing her for two kilometers

Ghaziabad News: दो किमी पीछा कर स्कूटर सवार ने छात्रा से की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider molested girl student after chasing her for two kilometers
मुरादनगर। रेलवे रोड पर स्कूटर सवार युवक ने कॉलेज से आ रही बीपीटी की छात्रा का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं युवक ने छात्रा की वीडियो भी बनाई। आरोप है कि दोस्ती न करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती एक कॉलेज में बीपीटी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो दिन पूर्व दोपहर में वह कॉलेज से ऑटो में घर के लिए निकली। ऑटो से रेलवे रोड पर उतरकर पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि कॉलेज से स्कूटर पर युवक पीछा कर रहा था। रेलवे रोड पर बीच रास्ते में पहुंचते ही युवक ने छात्रा को रोक लिया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बीच सड़क पर ही छात्रा का वीडियो बनाने लगा। युवक के डर से छात्रा कॉलेज नहीं जा रही है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रेलवे रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed