{"_id":"6a738a2a1d7b2a62ea099159","slug":"schools-in-khoda-open-despite-orders-notices-issued-to-eight-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22320-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान में नमाज पढ़ाने पर विवाद, हिंदू संगठन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान में नमाज पढ़ाने पर विवाद, हिंदू संगठन का हंगामा
विज्ञापन
- खोड़ा में दुकान का शटर गिराकर बच्चों को पढ़ाई जा रही थी नमाज
- स्थानीय लोगों के विरोध और शिकायत पर पहुंचे हिंदू रक्षा दल के लोग
माई सिटी रिपोर्टर
खोड़ा। थानाक्षेत्र के शिवपार्क कॉलोनी में मंगलवार देर रात हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विवाद एक दुकान के अंदर बच्चों को नमाज पढ़ाने को लेकर हुआ था। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा। दुकान मालिक शिव विहार कॉलोनी निवासी संदीप बघेल की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस को दी तहरीर में संदीप बघेल ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान खोड़ा में निवासी एक व्यक्ति को किराये पर दी थी। मंगलवार दोपहर उन्होंने दुकान के पास समुदाय विशेष के बच्चों की भीड़ देखी। आरोप है कि दुकान का शटर गिराकर वहां पर धार्मिक क्रिया-कलाप कराते हुए पाया तो आपत्ति जताई। इसकी सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता व सदस्य भी वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। हिंदू रक्षा दल के सोनू शर्मा ने बताया कि दुकान में 10 से 12 बच्चे और 7-8 लोग थे। सभी लोग नमाज पढ़ रहे थे। हिंदू रक्षा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो सभी लोग वहां से भाग निकले। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -