{"_id":"57d83c144f1c1bef30d483b5","slug":"scholarships-will-be-given-to-schools-without-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सत्यापन मदरसों में नहीं दी जाएगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सत्यापन मदरसों में नहीं दी जाएगी छात्रवृत्ति
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसों में छात्रवृत्ति देने से पूर्व अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कर वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या का सही जायजा लेंगे।अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभारी महेश कंडवाल ने बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में मदरसे में फर्जीवाड़े की शिकायतें आ रही हैं। इसकी वजह से नया सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक मदरसे के खाते में छात्रवृत्ति राशि भेजने से पूर्व प्रत्येक मदरसे का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मदरसा संचालक द्वारा दी गई विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप क्लास में बच्चे हैं भी या नहीं, इसकी जांच के लिए अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। मदरसों का यह सत्यापन पूरी तरह औचक होगा।
विज्ञापन
सरकारी पैसे का गलत प्रयोग न हो और छात्रवृत्ति के नाम पर किसी तरह की कोई धांधली न हो, इसके लिए पहले से ही सतर्कता बरती जाएगी।