{"_id":"6a88b866c6e7b8fc40077fd0","slug":"scam-in-government-ration-distribution-allegations-of-black-marketing-63-quintals-of-ration-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110535-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सरकारी राशन वितरण में घोटाला, 63 क्विंटल राशन की कालाबाजारी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सरकारी राशन वितरण में घोटाला, 63 क्विंटल राशन की कालाबाजारी का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदार विनीत खन्ना पर राशन घोटाले का आरोप लगा है। आपूर्ति विभाग की जांच में दुकान से 63 क्विंटल खाद्यान्न गायब मिला। जिलाधिकारी ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दे दी है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी स्वेज पंवार ने बताया कि 10 अगस्त को आदर्शनगर कॉलोनी स्थित कोटेदार विनीत खन्ना की दुकान का निरीक्षण किया तो दुकान बंद मिली। लगातार चार निरीक्षण में दुकान बंद मिली और कोटेदार ने कॉल भी रिसीव नहीं की। स्थानीय आपूर्ति निरीक्षक को बताया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी को अवगत कराया गया तो टीम ने दुकान सील कर दी।
नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बुधवार शाम दुकान खोलकर जांच की गई तो मात्र तीन क्विंटल राशन मिला, 63 क्विंटल कम था। आरोप है कि कोटेदार ने शेष राशन की कालाबाजारी की। वह हर माह वितरण में धांधली करता था और शिकायत करने पर कार्ड धारक को कार्ड बंद कराने की धमकी देता था। वर्तमान में 235 कार्ड धारकों को राशन देना शेष था।
विज्ञापन
स्वेज पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी ने अभियोग की अनुमति दे दी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।