फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SBI launched mobile cash van

नोटबंदी की मार से निपटने को एसबीआई ने शुरू की मोबाइल कैश वैन

Sun, 20 Nov 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
SBI launched mobile cash van
अन्य - फोटो : अमर उजाला

नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा ने शनिवार से मोबाइल कैश वैन शुरू की। इस वैन की सहायता से बैंक अधिकारियों ने एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन जाकर जवानों को जरूरत के हिसाब से कैश वितरित किया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से दुकानों व केमिस्ट की दुकानों पर भी स्वैप मशीन द्वारा कैश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एसबीआई के रीजनल मैनेजर एसके गोयल ने बताया कि एनडीआरएफ के जवानों की सहायता के लिए एसबीआई ने मोबाइल कैश वैन शुरू की है। वैन ने बैंकिंग ऑवर तक गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन पहुंचकर जवानों को कैश दिए।
विज्ञापन


जवानों के एटीएम कार्ड से स्वैप करके प्रत्येक को जरूरत के लिए 1000 रुपये दिए गए। वैसे अधिकतम सीमा 2000 रुपये है। जिसको 2 हजार रुपये की जरूरत थी, उन्हें उतनी धनराशि दी गई। उन्हाेंने बताया कि एसबीआई दुकानदारों के माध्यम से भी लोगों को कैश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य खोड़ा, मोदीनगर, गोविंदपुरी, तुराब नगर, नेहरू नगर, मॉडल टाउन क्षेत्र की चुनिंदा दुकानों पर कार्ड स्वैप करके लोगों को धनराशि दी जा रही है। बैंक प्रबंधन की कोशिश है कि  यह सुविधा अन्य बाजाराें में भी जल्द शुरू की जाएगी। जब ग्राहकों के पास रुपये निकालने के लिए कई विकल्प होंगे तो बैंक और एटीएम के बाहर भीड़ नहीं लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed