फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Saudi willing to airlift Indians Globemaster

सऊदी से भारतीयों को एयरलिफ्ट करने को तैयार ग्लोबमास्टर

Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saudi willing to airlift Indians Globemaster
अन्य - फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब की कंपनियों से निकाले गए भारतीयों को देश लाने के लिए वायुसेना का सबसे बड़ा विमान सी-17 ग्लोबमास्टर पूरी तरह तैयार है। विदेश मंत्रालय से निर्देश मिलते ही हिंडन एयरबेस से सी-17 उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आने से सऊदी अरब की कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते बड़ी संख्या में भारतीय कर्मचारियों को कंपनियों ने निकाल दिया है। कंपनियों से निकाले गए करीब 10 हजार बेरोजगार भारतीय भुखमरी के कगार पर हैं।
विज्ञापन


जिन्हें जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास पर भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। हालात को संभालने का जिम्मा विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को सौंपा गया है। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि विमान दल को हर तरह से तैयार रहने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय के निर्देश मिलते ही टीम लोगों को लेने सऊदी अरब रवाना की जाएगी। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे रनवे के साथ एक बार में 500 ये अधिक लोगों को लाने में सक्षम
सी-17 ग्लोबमास्टर विमान विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमानों में से एक है। यह छोटे रनवे पर उतरने में सक्षम तो है ही एक बार ईंधन भरकर 70 टन तक वजन उठाके 500 से अधिक लोगों को ला सकता है। दरअसल भारत और सऊदी अरब के बीच की दूरी करीब तीन हजार किलोमीटर है। ऐसे में विमान भारत से एक बार ईंधन भरकर लौट भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed