फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sangeet Som attacks opposition on Saharanpur mosque demolition

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: संगीत सोम बोले-अचानक कहां से आई 100 साल पुरानी मस्जिद, विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 06 Sep 2026 03:07 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, गाजियाबाद
एएनआई, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 03:07 PM IST
सार

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर 100 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद अचानक कहां से सामने आ गई।

विज्ञापन
Sangeet Som attacks opposition on Saharanpur mosque demolition
बीजेपी नेता संगीत सोम - फोटो : एएनआई

विस्तार

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर 100 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद अचानक कहां से सामने आ गई। उन्होंने कहा कि मामला अदालत तक पहुंचा, जहां दस्तावेजों और आदेश को लेकर भी सवाल उठे।

विज्ञापन


विज्ञापन


संगीत सोम का दावा है कि मामले में कुछ लोगों ने यह तक कहा कि उन्होंने संबंधित दस्तावेज पढ़े ही नहीं थे या उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं थी। वहीं, मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद मामला अदालत पहुंचा और आदेश को खारिज किए जाने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित दो मंजिला मस्जिद को जिला प्रशासन ने शनिवार को ध्वस्त करा दिया। करीब पांच घंटे चले ध्वस्तीकरण में सात बुलडोजर और 12 डंपर लगाए गए। मस्जिद ढहाने के दौरान कलक्ट्रेट के पांचों द्वारों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। तनाव के मद्देनजर आसपास के जिलों से भी फोर्स बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed