फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Samman Nidhi of 59 thousand farmers of the district will be stopped.

Ghaziabad News: जिले के 59 हजार किसानों की रुकेगी सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi of 59 thousand farmers of the district will be stopped.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 59 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे किसानों को अब 21वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। हालांकि अभी किसानों के पास रजिस्ट्री कराने का अवसर है। इसके लिए जनसेवा केंद्र और पंचायत सचिवालयों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

जिले में 1.23 लाख किसान सम्मान निधि पाते हैं। कृषि विभाग से संचालित तमाम योजनाओं को अब फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा रहा है। काफी समय पहले यह योजना शुरू की गई थी, लेकिन जिले के किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें यंत्रीकरण योजना से लेकर अन्य कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कृषि विभाग द्वारा समस्त गांवों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही हैं। इसके अलावा जनसेवा केंद्रों पर भी यह सुविधा मिल रही है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं, तो उन्हें भविष्य में जारी होने वाली 21वीं पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के करीब 59 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई है। ऐसे किसान समय से रजिस्ट्री बनवा लें, अन्यथा उन्हें योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed