फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salesman accused of embezzling Rs 17.37 lakh, case registered

Ghaziabad News: सेल्समैन पर 17.37 लाख के गबन का आरोप, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Salesman accused of embezzling Rs 17.37 lakh, case registered
इंदिरापुरम। कनावनी क्षेत्र में देसी शराब का ठेका संचालित करने वाले मेरठ के लालकुर्ती बाजार निवासी यादवेंद्र पांडे ने दुकान के सेल्समैन पर 17.37 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोपी क्षेत्र का ही रहने वाला विनय जायसवाल है। आरोप है कि उसने दुकान की कमाई में से 26,87,985 रुपये का गबन किया। पकड़े जाने पर 9.50 लाख रुपये वापस किए, लेकिन बकाया रकम चुकाने से पहले ही भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला एक जुलाई का है, हालांकि पुलिस ने सात जून को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में यादवेंद्र पांडे ने बताया कि कनावनी गांव के पुस्ता रोड पर उनका देसी शराब का ठेका है। ठेके पर विनय जायसवाल नामक सेल्समैन भी नौकरी करता था। अप्रैल में वह निजी कार्य से बाहर गए थे और दुकान का पूरा हिसाब-किताब विनय को सौंप गए। वापस लौटने पर जब उन्होंने जांच की तब हिसाब में 26.87 लाख रुपये का हेरफेर मिला। उन्होंने विनय से पूछताछ की तब उसने 30 जून को 9.50 लाख रुपये वापस कर दिए। बकाया रकम एक जुलाई को देने का वादा किया। आरोप है कि दो जुलाई को विनय ने सुबह से ही शराब पीना शुरू कर दिया और जब दुकान के दूसरे सेल्समैन ने दबाव बनाया तब आरोपी दुकान के गल्ले में रखी नकदी लेकर भाग गया। तब से अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed