फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sales executive defrauded company owner using fake invoices.

Ghaziabad News: सेल्स एक्जीक्यूटिव ने फर्जी इनवॉइस से कंपनी मलिक से की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sales executive defrauded company owner using fake invoices.
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फर्नीचर कंपनी के प्रबंधक द्वारा फर्जी इन्वॉइस पर दूसरी कंपनी का माल भेजकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर मामले में कंपनी के निदेशक राहुल जिंदल ने विजयनगर थाने में जतिन मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि लूम क्राफ्ट फर्नीचर इंडिया कंपनी के निदेशक राहुल जिंदल के मुताबिक 10 मार्च को उन्होंने दिल्ली के द्वारिका निवासी जतिन मंडल को कंपनी में बतौर सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर नियुक्त किया था। आरोप है कि जतिन मंडल काम में लापरवाही बरतते हुए रुचि न दिखाकर अन्य कामों में ज्यादा रुचि रखता था। आरोप है कि 19 मार्च को कंपनी का ऑर्डर का परचेज इन्वॉइस फरीदाबाद निवासी मीनाक्षी उर्फ मीनू को कंपनी के फॉर्मेट द्वारा भेजा। जतिन ने मीनाक्षी को लूम क्राफ्ट का माल बताकर अन्य किसी कंपनी का माल डिलीवर करा दिया। इसमें फर्नीचर की गद्दी और कुशन नहीं निकले। मीनाक्षी ने कंपनी के उत्पादन प्रबंधक से संपर्क कर परेशानी बताई तो मामला उजागर हुआ कि कंपनी से उनके नाम का कोई ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया है। मीनाक्षी ने फर्नीचर की फोटो भेजी तो पता चला कि वह उनकी कंपनी का माल नहीं है। इसके बाद मीनाक्षी ने बताया कि उनकी बात जतिन मंडल से हुई थी तो उसने तीन लाख रुपये लेकर दूसरी कंपनी का हल्का माल भेज दिया। जतिन को 25 मई को नौकरी से हटा दिया गया। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कंपनी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed