{"_id":"66c68031fe38880e4f0bf044","slug":"salary-of-70-teachers-of-council-schools-stopped-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-446906-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिषदीय स्कूलों के 70 शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिषदीय स्कूलों के 70 शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरक्षी नागरिक पुलिस चयन परीक्षा की ब्रीफिंग में अनुपस्थित रहने और ड्यूटी करने में असहमति जताने पर परिषदीय स्कूलों के 70 शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के दोबारा आयोजन के संबंध में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए 21 अगस्त को ब्रीफिंग की गई। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्यों ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के कई शिक्षक ब्रीफिंग में अनुपस्थित रहे और ड्यूटी करने में असहमति जताई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि अपने दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण इन सभी शिक्षकों के अगस्त 2024 माह में वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है।