{"_id":"577fed774f1c1b6f0c7fcb89","slug":"saint-eternal-launched-mega-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत सनातन महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत सनातन महाकुंभ का शुभारंभ
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जय भोले भंडारी जय हो... दीवाना आया है बाबा तेरे दरबार .. मोह तज कर यहां आते हैं बाबा के दरबार में...’ आदि भजनों से दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर गूंज उठा। मौका था श्री सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर में दो दिवसीय संत सनातन महाकुंभ का। शुक्रवार को संत सनातन महाकुंभ के पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया।
शाम की आरती के बाद अमन प्रिंस एंड पार्टी ने झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। पहले गणेश वंदना और शिव वंदना के बाद सभी देवी देवताओं के भजन झांकियों सहित प्रस्तुत किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं नोएडा के सांसद महेश शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। शनिवार को संत और महामंडलेश्वर आदि भाग लेंगे।
महंत नारायण गिरि ने बताया कि महंत गौरी गिरि महाराज सहित मंदिर के सभी ब्रह्मलीन संतों की याद में हर साल संत सनातन महाकुंभ मनाया जाता है। इस बार आयोजन में सांसद योगी आदित्यनाथ, सांसद साक्षी महाराज सहित महामडंलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंद पुरी, दाती महाराज आदि भाग लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान, सांसद जनरल वीके सिंह को भी निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार, शृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, पवन रेड्डी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।