{"_id":"6353f1ff196d7b21f063a26f","slug":"sahibabad-police-arrested-a-nigerian-man-living-in-india-without-a-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बिना पासपोर्ट संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था नाइजीरियन शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बिना पासपोर्ट संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था नाइजीरियन शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 22 Oct 2022 07:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:07 PM IST
सार
साहिबाबाद थाना पुलिस ने सीमा बॉर्डर से बिना पासपोर्ट घूम रहे नाइजीरियन को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि पूछताछ के दौरान वह अपना कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसकी पहचान नाइजीरिया निवासी फिनेदु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नाइजीरियन शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा बॉर्डर से साहिबाबाद पुलिस ने शनिवार को बिना पासपोर्ट नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में उसका नाम फिनेदू पता चला है। थाना पुलिस ने विदेशी नागरिक की सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दे दी है। उससे सुरक्षा एजेंसी भी पूछताछ कर सकती हैं। पुलिस को शक है कि वह कोई गोपनीय सूचना के लिए घूम रहा होगा। फिलहाल भाषा को लेकर पुलिस उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस सीमा बॉर्डर और अन्य इलाकों में घूम रही थी। इस बीच 22 वर्षीय एक नाइजीरियन संदिग्ध परिस्थिति में घूमता हुआ नजर आया। तुरंत सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुए उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। तलाशी में उसके पास पासपोर्ट भी नहीं मिला। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नाइजीरियन की भाषा समझने में दिक्कत हो रही थी। इसके लिए द्व भाषिया को भी बुलाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसी भी विदेशी से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन