फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad. Four new AQI monitoring stations are set to become operational soon to help reduce urban pollution and obtain accurate Air Quality Index data.

Ghaziabad News: शहर में संचालित होंगे चार नए एक्यूआई मापक स्टेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad. Four new AQI monitoring stations are set to become operational soon to help reduce urban pollution and obtain accurate Air Quality Index data.
साहिबाबाद। शहर का प्रदूषण कम करने और वायु गुणवत्ता सूचकांक का सही आंकड़ा निकालने के लिए जल्द ही चार नए एक्यूआई मापक स्टेशन शुरू हो रहे हैं। ये स्टेशन लोनी तहसील, आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज दुहाई, सिंचाई विभाग कार्यालय सिद्धार्थ विहार और डासना में स्थापित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि सभी एक्यूआई स्टेशन शुरू हो जाने से जनपद के वायु गुणवत्ता सूचकांक आंकड़ा में कमी आएगी।
विज्ञापन

मानकों के मुताबिक, एक एक्यूआई स्टेशन अपने चारों ओर से पांच किलोमीटर के दायरे में हवा में शामिल तत्वों की रिपोर्ट देता है। गत वर्ष तक जनपद में कुल चार एक्यूआई स्टेशन थे। वर्ष 2026 में वेद विहार लोनी और गोविंदपुरम सहित दो स्टेशन बढ़ाए गए। शुक्रवार को आदित्य वर्ल्ड सोसायटी का एक्यूआई भी वेबसिटी के नाम से चालू किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि गाजियाबाद का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। यहां कई निर्माण साइटें हैं, ऐसे में सही वायु गुणवत्ता सूचकांक जानने के लिए अधिक एक्यूआई स्टेशन जरूरी हैं।
विज्ञापन


लोनी में बढ़ेगी निगरानी
अकेले लोनी में अब तीन एक्यूआई स्टेशन होंगे। इनमें वेद विहार लोनी, लोनी मुख्य स्टेशन और तहसील में शुरू किया जाने वाला एक्यूआई स्टेशन शामिल होगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कहना है कि अगले 10 से 15 दिन में यह सभी स्टेशन शुरू हो जाएंगे। इससे सही एक्यूआई का आंकड़ा निकल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed