फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad Drunk husband asked his wife for money to bring liquor took sand to her throat for not getting cash

Sahibabad: नशे में धुत पति ने शराब लाने के लिए पत्नी से मांगे पैसे, कैश नहीं मिलने पर रेत लिया गला

Thu, 27 Oct 2022 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Oct 2022 06:25 PM IST
सार

लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि गजेंद्र ने बुधवार रात से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इससे वह अधिक नशे में हो गया था। रात 12:45 बजे पत्नी मुन्नी ने उसे शराब पीने के लिए मना किया तो वह शराब लाने के लिए और पैसे मांगने लगा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद होने पर गजेंद्र ने घर में रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Sahibabad Drunk husband asked his wife for money to bring liquor took sand to her throat for not getting cash
जीटीबी अस्पताल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबााद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बुधवार रात शराब के नशे में पत्नी से झगड़े में पति गजेंद्र ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान अवस्था में पत्नी और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। महाराजपुर गांव में पाल भवन के पास किराए पर गजेंद्र (36) पत्नी मुन्नी के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।

विज्ञापन


लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि गजेंद्र ने बुधवार रात से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इससे वह अधिक नशे में हो गया था। रात 12:45 बजे पत्नी मुन्नी ने उसे शराब पीने के लिए मना किया तो वह शराब लाने के लिए और पैसे मांगने लगा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद होने पर गजेंद्र ने घर में रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। 

विज्ञापन

 

चाकू से गले पर गहरा वार होने पर खून तेजी से बहने लगा। मुन्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल अवस्था में पति को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया। वहां से देर रात में ही डॉक्टरों ने घायल गजेंद्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना में परिवार की तरफ से सूचना मिली है। गजेंद्र के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed