{"_id":"6a9bee1bcde94ab4620210cb","slug":"saharanpur-mp-case-not-hearing-in-ed-court-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-970230-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इमरान मसूद से जुड़े दो मामलों में गवाह नहीं पहुंचा, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इमरान मसूद से जुड़े दो मामलों में गवाह नहीं पहुंचा, सुनवाई टली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई/ईडी की विशेष अदालत में हुई सुनवाई, अब 11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जुड़े धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में शनिवार को सीबीआई/ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। गवाह के अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख तय की है।
मामलों की सुनवाई पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव की अदालत में चल रही है। मामला वर्ष 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद में कथित तौर पर हुई करीब 40 लाख रुपये की अनियमित निकासी से जुड़ा है। उस समय इमरान मसूद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगी जुल्फिकार अली के साथ मिलकर नगर पालिका परिषद के खाते से नियमों के विपरीत रकम निकाली थी।
इस संबंध में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने छह नवंबर 2007 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में मामला न्यायालय में विचाराधीन है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित गवाह के उपस्थित नहीं होने से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने गवाह की अगली पेशी के लिए 11 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। अब अगली सुनवाई में गवाह के बयान दर्ज होने की संभावना है।