फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ruckus over removal of BR Ambedkar s flag in Bulandshahr

UP: आंबेडकर का झंडा हटाने पर बुलंदशहर में बवाल... सड़क पर उतरी भीड़, गांव में पुलिस और पीएसी तैनात

Wed, 16 Apr 2025 04:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Apr 2025 04:53 PM IST
सार

खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर गांव में बुधवार सुबह की घटना है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने गांव के द्वार पर झंडा लगाया था। बुधवार सुबह किसी अज्ञात ने झंडा उतार दिया था।

विज्ञापन
Ruckus over removal of BR Ambedkar s flag in Bulandshahr
हंगामा करतीं महिलाएं और तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा के सौंदा हबीबपुर गांव में बुधवार सुबह मुख्य द्वार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा हटाने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बाबा साहब का अपमान होने के साथ-साथ गांव के समाज का भी अपमान हुआ। वहीं हंगामे की सूचना पर सीओ खुर्जा समेत तीन थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने झंडा दोबारा लगवाया और मामला शांत कराया।

विज्ञापन

खुर्जा-जेवर मार्ग की ओर से सौंदा हबीबपुर गांव के बाहर ही चौधरी राम प्रसाद की ओर से अपनी मां की स्मृति में गांव का द्वार बनाया गया है। सोमवार को जाटव समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जय भीम के नाम का एक झंडा द्वार के ऊपर लगा दिया था। दो दिन तक वह झंडा सुरक्षित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में रहने वाले राकेश ने बताया कि बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा कि द्वार पर लगा झंडा गायब है, जिसको हटाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे गांव के बाहर 300 से अधिक ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गई।

विज्ञापन

वहीं आक्रोशित ग्रामीण झंडा उतारने वाले की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बार ग्रामीण महिलाएं भी वहां पर धरने पर बैठ गए। वहीं सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह, खुर्जा नगर, देहात और अरनिया थाना पुलिस बल और पीएसी की एक कंपनी वहां पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि झंडे को ससम्मान दोबारा लगाया जाए और उतारने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाए। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।

इसके बाद मदनपुर गांव के प्रधान अनिल चौधरी उर्फ बब्बन व आस-पास के अन्य लोग वहां पर पहुंच गए। जहां पर सीओ व बब्बन चौधरी ने ग्रामीणों को शांत किया। उनकी मांग के अनुसार दोबारा डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा लगाया गया। साथ ही झंडा उतारने वाले को पकड़ने का आश्वासन दिया गया।

सौंदा हबीबपुर गांव में झंडा उतारने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो रहे थे। उनकी मांग के अनुसार दोबारा झंडा लगवा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को शांत कर वापस भेजा गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए टीम निरंतर गश्त कर रही है। - विकास प्रताप सिंह, सीओ खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed