{"_id":"669c2ea80f2dd2f75304c589","slug":"rte-schools-that-did-not-give-admission-were-reprimanded-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-423699-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : दाखिला न देने वाले स्कूलों को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : दाखिला न देने वाले स्कूलों को लगी फटकार
विज्ञापन
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 30 स्कूलों के प्रबंधकों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हाेंने फटकार लगाते हुए 24 जुलाई तक आरटीई के तहत चयनित सभी बच्चों के दाखिले करने के आदेश दिए।
बैठक में उन्होंने एक भी दाखिला न करने वाले डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में दाखिला न करने वाले छह स्कूलों की मान्यता निरस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस सत्र में भी आरटीई के दाखिले न करने वाले स्कूलों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीपीएस वसुंधरा, गुरुकुल द स्कूल, डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेंद्रनगर, कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम, उत्तर स्कूल फॉर गर्ल्स शास्त्री नगर, केआर मंगलम स्कूल वैशाली, शंभू दयाल ग्लोबल स्कूल दयानंद नगर, अमेटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा आदि स्कूलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया।
उन्होंने बारी बारी से सभी स्कूलों से बात की और कहा कि व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है। अगर स्कूलों ने 24 जुलाई तक दाखिले नहीं किए तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम गंभीर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।