{"_id":"6603485683c9d603be075804","slug":"rte-only-14-percent-children-got-admission-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-339985-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : केवल 14 फीसदी बच्चों को मिला दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : केवल 14 फीसदी बच्चों को मिला दाखिला
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरटीई के तहत पहले चरण में चयनित 3721 बच्चों में अभी तक 534 बच्चों का दाखिला हुआ है। महानिदेशक के आदेशों के अनुसार पहले चरण में चयनित सभी बच्चों के दाखिले छह मार्च तक स्कूलों में कराने थे। लेकिन अभी तक केवल 14 फीसदी बच्चों का दाखिला ही स्कूलों में हो पाया है।
दाखिलों में देरी होने से कई अभिभावकों को डर है कि कहीं हर साल की तरह उनके बच्चे का दाखिला अटक कर न रह जाए। आरटीई के तहत दूसरे चरण में आवेदन करने की तिथि खत्म होने को है। इसके बाद दूसरे चरण में चयनित बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग में आरटीई प्रभारी शरद चंद्र ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं चलने की वजह से बच्चों के दाखिले नहीं हो पा रहे है। स्कूलों की परीक्षाएं खत्म होने के बाद दाखिलों में तेजी आएगी।
-- -- -- --
दूसरे चरण में अभी तक 2320 आवेदन:
आरटीई के तहत दूसरे चरण के आवेदन एक मार्च से किए जा रहे हैं। अभी तक 2320 अभिभावकों ने दूसरे चरण में दाखिले के लिए आवेदन किया है। 30 मार्च तक दूसरे चरण के आवेदन किए जाएंगे। जिसकी लॉटरी आठ अप्रैल को खोली जाएगी। महानिदेशक के आदेशों के अनुसार दूसरे चरण में चयनित सभी बच्चों के दाखिले 17 अप्रैल तक कराए जाने हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में परीक्षाएं चलने की वजह से दाखिले कम हो पाए हैं। 28 मार्च के बाद दाखिलों तेजी से कराए जाएंगे। चयनित शत प्रतिशत बच्चों के दाखिले स्कूलों में कराए जाएंगे।
- ओपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी