फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mohan Bhagwat call to Muslims: Come to the branches of the Sangh to clear the confusion were misled by giving wrong information

मोहन भागवत का मुस्लिमों से आह्वान: भ्रम दूर करने के लिए संघ की शाखाओं में आएं, गलत जानकारी देकर बहकाया गया

Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
सार

संघ मुस्लिमों के साथ संवाद करेगा। उन्होंने दोहराया कि हिंदू हो या मुस्लिम सभी भारतीयों का डीएनए एक है। भारत के विश्व गुरु बनने के लिए मुस्लिमों का साथ आना जरूरी है।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat call to Muslims: Come to the branches of the Sangh to clear the confusion were misled by giving wrong information
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को मुस्लिमों से आह्वान किया कि वे संघ की शाखाओं में आएं। मुस्लिमों को लंबे समय तक बहकाया गया है। संघ के बारे में गलत जानकारी दी गई। वे आएंगे तो सारे भ्रम दूर हो जाएंगे और सच्चाई का पता चलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उनके मन में कोई सवाल या शंका है, तो उसे दूर किया जाएगा। संघ मुस्लिमों के साथ संवाद करेगा। उन्होंने दोहराया कि हिंदू हो या मुस्लिम सभी भारतीयों का डीएनए एक है। भारत के विश्व गुरु बनने के लिए मुस्लिमों का साथ आना जरूरी है। मुस्लिम अगर कट्टरपंथियों को समझाएं तो उन्हें भी राष्ट्रहित के लिए तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन


मेवाड़ इंटर कॉलेज में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में भागवत ने कहा कि संघ जाति और धर्म की नहीं, सिर्फ राष्ट्र की सोचता है। हमें अखंड भारत के लिए मिशन चलाना है। पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है। इसे भारत में मिलाने पर काम हो रहा है। गिलगित और बाल्टिस्तान को वापस लेना है। इसके लिए मंच अभियान चलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने सीएए और एनआरसी पर भी अपना मत रखा। कहा कि इससे देश के मुस्लिमों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि सभी लोग इस फैसले से खुश हैं। बैठक में मंच के देश भर से आए 54 पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें 48 मुस्लिम थे।


तुलसी के पौधे से जोड़ेंगे हिंदू और मुस्लिम को
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने बैठक में कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक मंच विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत हिंदू और मुस्लिमों के घरों में तुलसी के पौधे लगवाए जाएंगे। मुस्लिमों के घर ये पौधे लगवाने का आह्वान मुस्लिम ही करेंगे। तुलसी को हिंदू पवित्र पौधा मानते हैं। यह मुस्लिमों के लिए भी पवित्र है। अरबी भाषा में इसे रेहान कहा जाता है। इससे जन्नती घास, स्वर्ग का पौधा माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed