फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 97.58 lakh cheated from three people in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तीन लोगों से 97.58 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 97.58 lakh cheated from three people in the name of share trading
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठग अब एआई की मदद से तैयार प्रमोशन की फर्जी वीडियो की मदद से लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 97.58 लाख रुपये ठग लिए। तीनों साइबर अपराध थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर के रहने वाले विकास नागरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक विज्ञापन देखने के बाद उस पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप में एक व्यक्ति ने खुद को तुर्की से बताकर उनसे बात की और शेयर ट्रेडिंग कर 100 फीसदी तक फायदा पहुंचाने की बात कही। ग्रुप में उन्हें यूएस डॉलर में निवेश करने की बात बताई। विश्वास करके उन्होंने कई बार में 20.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने निवेश की गई रकम को निकालने का प्रयास किया तो और रुपये की मांग करने लगे। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं, वैशाली निवासी रेखा सिंह से ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 29.80 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने के बाद उन्होंने लिंक पर क्लिक किया था। जिसके बाद वह ग्रुप में जुड़ गईं, वहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी की गई। इसके बाद उनसे एक एप इंस्टॉल कराई गई और अलग-अलग शेयर में रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में उन्हें मुनाफे की रकम भी मिली लेकिन उन्होंने वह रकम वापस निवेश कर दी। ऐसा करके उन्हें वॉलेट में करीब तीन करोड़ रुपये मुनाफे समेत दिखाए देने लगे। उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनसे और रुपये की मांग की गई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संजयनगर निवासी करण सिंह से भी ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 19.85 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने भी साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि तीनों मामलों में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है। उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed