फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 37.67 lakh extorted from woman for selling restricted land

Ghaziabad News: प्रतिबंधित भूमि बेच महिला से 37.67 लाख ऐंठे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 37.67 lakh extorted from woman for selling restricted land

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ के भोपुरा निवासी सपना गुप्ता को बिक्री के लिए प्रतिबंधित प्लॉट दिखाकर जालसाजों ने 37.67 लाख ऐंठ लिए। जिस भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री महिला के नाम की गई उसके नीचे गैस पाइपलाइन बिछी है। विधिक तौर पर उसकी बिक्री नहीं की जा सकती। पीड़िता को जब लोगों ने चहारदीवारी कराने से रोका तब फर्जीवाड़े का पता चला। शिकायत करने पर टीलामोड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने टीलामोड़ क्षेत्र के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

कोयल एंक्लेव स्थित पर्ल रेजिडेंसी निवासी सपना गुप्ता ने बताया कि प्लॉट खरीदने की बात उन्होंने अपने भाई प्रताप सक्सेना को बताई थी। उनके भाई ने मोहनपुर निवासी जसवीर, इंद्रपाल, अटौर निवासी राजेंद्र पहलवान और शरीफाबाद निवासी हरित कसाना से मुलाकात कराई। चारों ने असालतपुर में एक प्लॉट पीड़िता को दिखाया। खुद को जमीन का मालिक बताकर शरीफाबाद निवासी सतपाल सिंह से मिलवाया। 24 अगस्त 2024 को पीड़िता व उनके भाई सतपाल से मिले और प्लॉट का सौदा 37.67 लाख रुपये में तय हुआ। मौके पर महिला ने 11.21 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

28 अगस्त को रजिस्ट्री की तारीख तय हुई। तय तारीख पर आरोपी सतपाल सिंह ने सब रजिस्ट्रार लोनी के सामने महिला के पक्ष में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री भी कर दी। साथ ही बकाया रकम में से 7.92 लाख रुपये नकद और 19.54 लाख रुपये का चेक लिया। जब महिला जमीन पर चहारदीवारी कराने पहुंची तब कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। रोकने के बाद पता चला कि जमीन के नीचे गैस पाइपलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कमिश्नर से की शिकायत-
पीड़िता ने जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत टीलामोड़ थाने में की तो पुलिस ने कमिश्नर के आदेश के बिना मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कमिश्नर से शिकायत की। उच्चाधिकारी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि थाना पुलिस के सामने आरोपियों ने धोखाधड़ी करने की बात भी स्वीकार की थी।


सभी छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। किन दस्तावेजों के आधार पर फर्जीवाड़ा किया गया और कैसे फर्जी रजिस्ट्री की गई, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।-रजनीश उपाध्याय, एसीपी साहिबाबाद।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed