{"_id":"6ab831bc2faf5eabe60a9a5e","slug":"rs-240-lakh-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-job-fake-ministry-documents-handed-over-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24591-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर 2.40 लाख ठगे, मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज थमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर 2.40 लाख ठगे, मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज थमाए
विज्ञापन
इंदिरापुरम। मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 2 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई है। आरोप है कि आरोपी ने रकम लेने के बाद महिला को मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज भी दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निधि गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके मित्र प्रशांत भारद्वाज ने उन्हें दीपक भारद्वाज से मिलवाया था। दीपक ने प्रशांत को मंत्रालय में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद दीपक ने निधि से नौकरी के नाम पर कुल 2 लाख 40 हजार रुपये लिए। इनमें से 1 लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से और 1 लाख रुपये नकद दिए गए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने निधि को मंत्रालय से संबंधित नौकरी के जाली दस्तावेज सौंपे। कुछ समय बाद आरोपी ने निधि से संपर्क करना बंद कर दिया। उसका मोबाइल फोन नंबर भी बंद मिला।
निधि का आरोप है कि आरोपी ने ठगी की रकम अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा करवाई थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति से भी नौकरी के नाम पर पैसे तो नहीं लिए हैं।