Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Route from Thakurdwara to Hapur Chungi will be illuminated with solar energy.

गाजियाबाद के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर: रोशनी से जगमगाएगा ठाकुरद्वारा से हापुड़ चुंगी तक का मार्ग, निकला टेंडर

Thu, 22 Jan 2026 11:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से फैन्सी पोल व अन्य कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है। पूरे मार्ग पर सोलर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लगेगी।

विज्ञापन
Route from Thakurdwara to Hapur Chungi will be illuminated with solar energy.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

ठाकुरद्वारा से हापुड़ चुंगी तक का मार्ग अब सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया है। इसके अलावा निगम की ओर से पांचों जोन में प्रकाश की व्यवस्था के लिए नई स्ट्रीट लाइटों को भी लगाया जाएगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार अवस्थापना निधि से इस कार्य को कराया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

नगर निगम के प्रकाश प्रभारी आश कुमार ने बताया कि पहले चरण में ठाकुरद्वारा से लेकर हापुड़ चुंगी तक सोलर स्मार्ट सिटी के तहत सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगवाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से मार्ग पर फैन्सी पोल की स्थापना की जाएगी। ताकि शहर को अधिक आकर्षक और सुंदर बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांचों जोन में खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नए स्ट्रीट लाइटों को लगाने का भी कार्य कराया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। ताकि जिस मार्ग पर अंधेरा हो वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed