फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Route diversion off the Gomti Express Reservation

रूट डायवर्जन के चलते गोमती एक्सप्रेस में रिजर्वेशन बंद

Sat, 08 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Route diversion off the Gomti Express Reservation
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते शुक्रवार को गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गाजियाबाद नहीं आईं। इन ट्रेनों को दिल्ली से पलवल, आगरा के जरिए टूंडला भेजा गया। लगातार पांच दिन तक रूट डायवर्जन की वजह से अब गाजियाबाद से गोमती एक्सप्रेस में रिजर्वेशन बंद कर दिया गया है। कंप्यूटर में इस पर टैग लगा दिया गया। इस ट्रेन में अब 12 अक्तूबर या इससे बाद का रिजर्वेशन मिल रहा है।  
विज्ञापन


शुक्रवार से कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस को गाजियाबाद से टूंडला की बजाय मुरादाबाद की ओर डायवर्ट कर लखनऊ भेजा गया। वहीं गोमती एक्सप्रेस, टाटा नगर-जम्मू तवी, हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को गाजियाबाद की बजाय आगरा के जरिए चलाया गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से गाजियाबाद में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार से शुरू हो रही पांच दिन की छुट्टियों के चलते हजारों की संख्या में लोग दशहरा मनाने अपने घरों के लिए निकले, लेकिन ट्रेनों के न आने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं कुछ मुसाफिर स्टेशन से लौट गए। अलीगढ़ में इंटरलॉकिंग का काम होने से सात अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक पांच दिनों के लिए गोमती एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल और महानंदा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed