फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rottweiler attacks woman, causes deep wounds at six-seven places

Ghaziabad News: राॅटविलर ने किया महिला पर हमला, छह-सात जगह हुए गहरे घाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rottweiler attacks woman, causes deep wounds at six-seven places
कुत्ते के काटने से घायल महिला।
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी में सोमवार रात संगीता त्यागी (55) पर प्रतिबंधित कुत्ते रॉटविलर ने हमला कर दिया। करीब पांच मिनट तक हमलावर कुत्ते ने उनके हाथ को बुरी तरह से नोच लिया। उनके हाथ में छह-सात जगह गहरे जख्म हो गए हैं। कुत्ते को पालने वाली महिला ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की तो कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। घटना के बाद संगीता के बेटे अक्षय और सोसायटी के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। डाक्टरों का कहना है कि घाव सूखने के बाद प्लास्टिक सर्जरी भी करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी अभिषेक पांडेय ने बताया कि टावर 16 के 203 नंबर फ्लैट में किराए पर एक परिवार रहता है। सोमवार रात करीब आठ बजे सोसायटी के टावर 15 के फ्लैट नंबर 1003 में रहने वाली संगीता त्यागी महिला किराएदार से किसी काम से मिलने गई थीं। किराएदार ने रॉटविलर पाल रखा है। संगीता जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुईं तो खुले में बैठे कुत्ते ने उनपर अचानक हमला कर दिया। और उन्हें फर्श पर गिरा दिया। इसके बाद किराएदार ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उसे भी कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने कुत्तों के काटने से हो रही घटना पर विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद कुत्ता प्रेमियों ने सोसायटी के कुछ महिलाओं के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नंदग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। देर रात तक सोसायटी में पुलिस मौजूद रही। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि कुत्ते के मालिक ने पीड़ित संगीता त्यागी का पूर्ण उपचार कराने और कुत्ते को सोसायटी से बाहर रखने का आश्वासन दिया है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed