{"_id":"681baf1360ce84ab24004d6d","slug":"rock-salt-will-become-expensive-dry-fruits-will-also-be-affected-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-629139-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेंधा नमक होगा महंगा, मेवों पर भी होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेंधा नमक होगा महंगा, मेवों पर भी होगा असर
विज्ञापन
गाजियाबाद। पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के साथ ट्रेड बंद कर दिया गया है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध जैसे हालात के चलते सेंधा नमक महंगा होने के साथ ही ड्राई फ्रूट पर भी इसका असर पड़ने वाला है। शहर के कई कारोबारियों ने पाकिस्तान से आने वाले मेवों और सेंधा नमक के आर्डर को निरस्त कर दिया है। कारोबारियों ने नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।
कंन्फ्रेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि पाकिस्तान से सेंधा (लाहौरी) नमक, छुहारे, काली किशमिश और सब्जा के बीज (पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने में सहायक) पाकिस्तान से आयात होते थे। अंजीर, मुनक्का अफगानिस्तान से पाकिस्तान के जरिये पहुंचते हैं। लेकिन हमले के बाद यहां के कई कारोबारियों ने अपने आर्डर को निरस्त करा दिया है। पाकिस्तान से आने वाले सामान आने बंद हो गए हैं। नए आर्डर पर भी इसका असर पड़ा है। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद अगर ऐसा कुछ होता है, तो व्यापारी उनके साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे। जनपद में इनका अच्छा-खासा कारोबार है। सेंधा नमक की हर महीने 250 से 300 टन, 550-600 टन छुहारे, 15 टन में पिस्ता-काली किशमिश और सब्जा के बीज का व्यापार होता है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से थोक विक्रेताओं ने फिलहाल सेंधा नमक के बड़े ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। नए ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं।
व्यापारी संजय बिंदल और तिलकराज अरोरा ने बताया कि जिले में मेवे के करीब 30 से अधिक थोक व्यापारी हैं। हमारे यहां मुनक्का, पिस्ता, अंजीर अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते आते हैं। 25-30 टन अंजीर, 40-50 टन मुनक्का का व्यापार है। अब दूसरे देशों के रास्ते से इनका आयात होगा। यातायात का खर्च बढ़ने से असर इनकी कीमतों पर पड़ेगा। वैसे, देशहित में पूरा व्यापारी वर्ग भारत सरकार के निर्णय के साथ खड़ा है।