फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robber with a reward of 25 thousand rupees injured in encounter

Ghaziabad News: 25 हजार के इनामी लुटेरा मुठभेड़ में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Robber with a reward of 25 thousand rupees injured in encounter
गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अनस को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से अनस घायल हो गया। पकड़े गए अनस के खिलाफ लूट, चोरी आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर सहित कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सिहानीगेट पुलिस और स्वाट टीम हमदर्द चौराहे के पास शनिवार की शाम वाहनों की जांच कर रहने में जुटी थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध आता दिखाई पड़ा। रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अनस के पैर में जा लगी और वह लड़खड़ा कर गिर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अनस निवासी राजीव कॉलोनी थाना शालीमार गार्डन बताया है। आरोपी को जुलाई 2025 में जिलाबदर किया गया था। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और लूट के 4852 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed