{"_id":"666a161368bb14f3b1014514","slug":"robbed-earrings-and-earrings-from-a-woman-after-breaking-into-her-house-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103105-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से बाली और कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से बाली और कुंडल लूटे
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी क्षेत्र के गांव शेरपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के कानों से सोने की बाली और कुंडल लूट लिए। लूट के दौरान महिला के कान फट गए। जख्मी महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गांव शेरपुर निवासी जोशवीर सिंह की पत्नी कविता देवी ने बताया कि मंगलवार रात वह घर में सो रही थीं। इसी दौरान बदमाश घर में दाखिल हुए और उनके कानों पर झपट्टा मारकर सोने की बाली और कुंडल लूट लिए। कविता ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। घटना से ग्रामीणों में रोष है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।