फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ROB and underpass will be built near Chipiyana village

Ghaziabad News: चिपियाना गांव के पास बनेगा आरओबी और अंडरपास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
ROB and underpass will be built near Chipiyana village
गाजियाबाद। चिपियाना में एक और आरओबी व अंडरपास बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। यह निर्माण चिपियाना गांव के पास फाटक नंबर 152 बी पर शुरू हुआ है। इसके निर्माण से करीब पांच लाख लोगों को फायदा होगा। दादरी और लालकुआं की ओर से आने वाले लोग इस रास्ते से नोएडा की ओर जा सकेंगे। उन्हें एक्सप्रेसवे के रास्ते एबीएस कट होकर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से व्यस्त रेलखंडों पर जहां फाटक लगे हैं उन्हें बंद कर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। गाजियाबाद से हावड़ा की ओर जाने के लिए रेलवे के दो रूट बनाए गए हैं। एक मुरादाबाद और दूसरा अलीगढ़। चिपियाना फाटक नंबर 152बी अलीगढ़ रेलमार्ग पर है। इस रूट पर हर 15-20 मिनट पर ट्रेनें संचालित होती हैं। इससे यह फाटक ज्यादातर बंद रहता है। इससे लोगों को यहां काफी देर तक रुकना पड़ता है। रेलवे की ओर से सर्वे में पाया गया कि यहां से रोजाना करीब पांच लाख लोग गुजरते हैं। रिपोर्ट के बाद यहां अंडरपास और रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


खोदाई का काम शुरू, लाइन शिफ्टिंग के लिए हुआ टेंडर
फाटक के पास पिलर के लिए खोदाई का काम शुरू हो गया है। 33 केवी की विद्युत लाइन की शिफ्टिंग के लिए टेंडर हो गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। आरओबी की लंबाई करीब 350 मीटर और अंडरपास की लंबाई करीब 250 मीटर रखी गई है। इसके निर्माण पर करीब 40 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है। वहीं, चिपियाना बुजुर्ग में भी आरओबी और अंडरपास का काम कराया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र की ओर लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने शुरू होगा मधुबन-बापूधाम आरओबी का काम
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रेलखंड पर मधुबन-बापूधाम में आरओबी निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम लगभग 40 फीसदी पूरा हो गया है। जीडीए की ओर से करीब 24 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही काम रफ्तार पकड़ेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीके पांडेय ने बताया कि रेलवे को ओवरब्रिज बनाना है। ओवरब्रिज के दोनों ओर से स्टेट की ओर से काम कराया जा रहा है। पिलर बना दिए गए है। अगले महीने से आरओबी निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। आरओबी के बनने से मधुबन-बापधाम की कनेक्टिविटी मेरठ रोड से सीधे जुड़ जाएगी। लोगों को फाटक पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां भी करीब पांच लाख लोगों को फायदा होगा।
पांच लाख लोगों को होगा फायदा, काम शुरू

फाटक नंबर : 152 बी चिपियाना
आरओबी की लंबाई : 350 मीटर
अंडरपास की लंबाई : 250 मीटर
निर्माण की लागत : लगभग 40 करोड़
निर्माण अवधि : 12 महीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed