फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways bus overturned on Highway 91 2 women passengers killed in accident many seriously injured

बुलंदशहर: सिकंदराबाद में हाईवे पर पलटी रोडवेज की बस, हादसे में एक महिला की मौत, कई गंभीर घायल

Tue, 20 Jul 2021 05:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 05:52 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर बुलंदशहर रोडवेज की अनुबंधित बस बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रही थी। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी स्थित बिजलीघर के निकट तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत मे पलट गई।

विज्ञापन
Roadways bus overturned on Highway 91 2 women passengers killed in accident many seriously injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर गांव बिलसूरी स्थित बिजली घर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित अनुबंधित रोडवेज बस पलट गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार अन्य यात्री भी घायल हुए जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए।

विज्ञापन

  
मंगलवार दोपहर बुलंदशहर रोडवेज की अनुबंधित बस बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रही थी। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी स्थित बिजलीघर के निकट तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत मे पलट गई। बस में लगभग 18 यात्री सवार थे। हाईवे किनारे धान रोपने के बाद पैदल जा रही महिलाएं बस की चपेट में आ गईं। जिसमें गांव बिलसूरी निवासी महिला सतवीरी (45) पत्नी बनवारी की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव बिलसूरी निवासी नेहा कुमारी पुत्री ऋषि पाल, गीता पत्नी मुकेश, शांति पत्नी हरेंद्र ,हरनंदी पत्नी रमेश व साइन पत्नी इरशाद निवासी नया बस स्टैंड गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाएं खेतों में काम करके पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। बस पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ नम्रता श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव निवासी घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि बस चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

डीएम-एसएसपी ने दिए दिशा-निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम रवींद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों से हालचाल पूछा। साथ ही अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देशित किया।


हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि, पांच महिलाएं घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे का कारण पता लगाने का प्रयास जारी है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed