फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads were built in seven villages with the stolen money to make the wife win the election

बुराई और भलाई : पत्नी को चुनाव जिताने के लिए चोरी की रकम से सात गांवों में बनवा दीं सड़कें

Mon, 25 Oct 2021 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 06:10 AM IST
सार

वोट हासिल करने के लिए जरूरतमंदों को एक करोड़ से ज्यादा बांटे, खुद को कारोबारी बताता था आरोपी। 

विज्ञापन
Roads were built in seven villages with the stolen money to make the wife win the election
आरोपी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कवि नगर में कारोबारी कपिल गर्ग के घर में तीन सितंबर को हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड इरफान उर्फ उजाले के कारनामे जानकर पुलिसवाले भी अचरज में पड़ गए। बिहार के सीतामढ़ी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही पत्नी गुलशन परवीन को जिताने के लिए चोरी की रकम से 1.5 करोड़ से ज्यादा खर्च कर सात गांवों में सड़कें बनवा दीं। वह खुद को बड़ा कारोबारी बताता था। मदद के बदले वोट हासिल करने के लिए उसने गांव के लोगों को पढ़ाई, शादी, बीमारी के उपचार के लिए एक करोड़ से ज्यादा रुपये बांटे।

विज्ञापन


डेढ़ करोड़ की चोरी में उसकी पत्नी और प्रेमिका सहित गिरोह के 11 सदस्यों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। वह गिरोह के सदस्यों की जमानत कराने के लिए आया था। पुलिस ने आरडीसी से पकड़ लिया। जमानत मिलने के बाद पत्नी चुनाव मैदान में उतरी। सोमवार को मतदान होना है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया पूछताछ के हवाले से बताया कि सीतामढ़ी का निवासी इरफान चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है। गांव के जरूरतमंद उसके घर आने के इंतजार में रहते हैं।
विज्ञापन


चार प्रेमिका हैं, बीवी से ज्यादा इन पर किया खर्च
इरफान की चार प्रेमिकाएं हैं। चोरी में मोटा माल हाथ लगने के बाद सबसे पहले किसी प्रेमिका के पास ही जाता था। बीवी से ज्यादा पैसा इन पर खर्च किया है।  प्रेमिका अलीगढ़, आगरा, मुंबई और सवाई माधोपुर की हैं। चोरी की रकम से इन्हें महंगे उपहार दिए हैं। ये प्रेमिकाएं उसे पुलिस से छिपने में मदद करती थीं। पुलिस ने बताया कि उसे शरण देने वाली प्रेमिकाओं को भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ की कार से जाता था चोरी करने
इरफान पढ़ा-लिखा नहीं है। सिर्फ  हस्ताक्षर करना जानता है। 11 साल पहले उसने पहली चोरी की। इसके बारे में पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी थी। पैसे का इंतजाम नहीं हो रहा था। चोरी की तो मोटी रकम हाथ लगी। इसके बाद उसने चोरों का गिरोह बना लिया। चोरी की रकम से एक-एक करोड़ कीमत की दो कारें खरीदीं। इनसे ही वह चोरी के लिए जाता था। कोई भी चोरी 20 लाख से कम की नहीं की। चोरी के लिए रेकी नहीं कराता था। गिरोह को कार में लेकर निकलता था। आलीशान कोठी देखते ही घुस जाता था।

12 राज्यों में 40 से ज्यादा वारदात
उसने पुलिस को बताया कि वह  40 से ज्यादा वारदात कर 20 करोड़ से ज्यादा की रकम चोरी कर चुका है। बनाया। वह यूपीए दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और गोवा सहित 12 राज्यों में चोरी कर चुका है। कभी चोरी करने जाते वक्त पकड़ा नहीं गया। जिन घरों में चोरी की, उनमें ज्यादातर में गार्ड सोते हुए मिले। रात को एक से तीन बजे के बीच चोरी करता था।


जज के घर की थी 65 लाख की चोरी
पुलिस ने बताया कि इरफान ने दिल्ली में नोटबंदी से पहले  जज के घर 65 लाख रुपये की चोरी की थी। उसने बताया कि जब वह चोरी करने के लिए घर में घुसा तो अलमारी में नोटों की गड्डियां मिलीं।  उसने दो बैग में नोट भरे, लेकिन एक ही उठा पाया। चोरी के बाद नोट गिने तो 65 लाख रुपये निकले। जज ने केस दर्ज नहीं कराया। वहीं गोवा के राज्यपाल के घर के पास से एक व्यापारी के घर से लाखों रुपये की चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed