फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads of Indirapuram will shine with CM Grid Scheme

Ghaziabad News: सीएम ग्रिड योजना से चमकेंगी इंदिरापुरम की सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Roads of Indirapuram will shine with CM Grid Scheme
गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से लेकर माेहननगर चौराहे के बाद दूसरे चरण में सीएम ग्रिड योजना के तहत इंदिरापुरम की सड़कों को चमकाया जाएगा। इसके लिए तीन सड़कों को चिह्नित किया गया है। जिसमें काला पत्थर रोड का इंदिरापुरम के तहत जीओ फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में इंदिरापुरम की सड़कों पर करीब 150 करोड़ रुपये से काम कराया जाना है। इसमें काला पत्थर रोड एनएच नौ सड़क को बालाजी मंदिर से होते हुए कावेरी मार्ग तक का काम शुरू कराया जाना है। चारों सड़कों पर करीब दस किलोमीटर तक काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका ड्रोन सर्वे भी कराया जा चुका है। इन सड़कों पर लगे बिजली के खंभों व सड़क के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटवाकर अंडरग्राउंड कराया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाकर लाइटें लगवाई जाएंगी, जिससे फुटपाथ काफी आकर्षक होगा। लोगों के बैठने के लिए कुछ-कुछ दूरी पर बैंच लगाए जाएंगे। इसके अलावा वाहनों के खड़े करने के लिए पार्किंग व चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से हो रहा है इंदिरापुरम का विकास :
इंदिरापुरम में अंदरूनी सड़क मरम्मत पर भी करीब 50 करोड़ से नगर निगम काम शुरू कराने जा रहा है। नालों की सफाई और निर्माण पर अधिकारी 50.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नालों की सफाई के लिए फिलहाल सुपर सकर मशीनें लगाई गई हैं।
उद्यान प्रभारी डाॅ. अनुज ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र के 96 पार्क में भी उद्यान विभाग काम कराएगा। इनमें मरम्मत, बैठने की व्यवस्था, वाकिंग ट्रैक, पौधरोपण, झूले समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।


---------------
वैशाली सेक्टर-चार में भी दो सड़कें चिन्हित

निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि डाबर तिराहे से कौशांबी बस अड्डे को जाने वाले मार्ग के साथ कौशांबी होते हुए ईडीएम माल के पास गाजीपुर बॉर्डर पर निकलने वाली सड़क के साथ वैशाली सेक्टर-चार शॉप्रिक्स मॉल के सामने वाली सड़क और वैशाली से रामप्रस्था ग्रीन सोसायटी की तरफ वाली दो सड़कों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed