फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads filled with water due to three hours of rain, corporation's claims are hollow

Ghaziabad News: तीन घंटे की बारिश से सड़कों पर भरा पानी, निगम के दावे खोखले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to three hours of rain, corporation's claims are hollow
गाजियाबाद। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार शुबह हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई वहीं, जलभराव से आफत हो गई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। जलभराव से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे सारे दावे तीन घंटे की बारिश से हवा हवाई हो साबित गए। आंधी के साथ बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव के साथ ही पेड़ भी गिर गए। बारिश का पानी सड़कों से होकर सोसायटी के बेसमेंट और दुकानों में भर गया। बारिश के बाद बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो गई। कई स्थानों पर कई घंटे बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

सुबह अचानक मौसम बदलने के बाद तेज आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़कों पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव से कई वाहन बीच में ही बंद हो गए। लोगों को पानी में उतरकर धक्का मारकर वाहन बाहर निकालना पड़ा। विजयनगर अंडरपास, गोशला अंडरपास, हिंडन मेट्रो स्टेशन के सामने अंडरपास में दोपहर बाद तक पानी भरा रहा। मानसून से पहले आई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। दो दिन पहले ही नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर में कहीं भी जलभराव न होने पाए। जलभराव को दूर करने लिए नगर निगम की ओर से दिनभर जगह-जगह पंप लगाकर जलनिकासी का काम किया गया। बूस्टिंग स्टेशनों की मोटरों को बदल कर नया लगाया गया।
विज्ञापन

इन स्थानों पर भरह पानी
गोविंदपुरम सी ब्लाक, कर्पूरीपूरम, पटेलनगर, राजनगर एक्सटेंशन, हिंडन अंडरपास, बुलंदशहर रोड, कमला नेहरूनगर, संजयनगर, एनएच नौ सर्विस रोड, लालकुआं अंडरपास समेत कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नगर निगम की ओर से मोटर लगाकर पानी निकाला गया। सबसे विकट स्थिति लालकुआं अंडरपास के पास थी। यहां दोपहर करीब एक बजे तक पानी निकालने के लिए नगर निगम की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में भरा पानी
स्टेडियम में पानी भर जाने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई। शहर के सभी खेल मैदानों में पानी भरा रहा। अभ्यास के लिए खिलाड़ी पहुंच तो गए लेकिन अभ्यास कर नहीं पाए।
आठ घंटे गुल हुई बिजली

गाजियाबाद। तीन घंटे की आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। करोंड़ों रुपये खर्च कर बिजली आपूर्ति को बेहतर करने का दावा तीन घंटे की बारिश में धुल गया। आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, तो कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे शहर के कई इलाकों में आठ घंटे से अधिक बिजली गुल रही। शहर और देहात क्षेत्र में देर शाम तक आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सकी।




शुक्रवार तड़के आंधी और बारिश से गुल हुई बिजली करीब नौ बजे कई उपकेंद्रों से चालू की गई तो कई स्थानों पर गड़बड़ी आ गई। गोविंदपुरम में पेड़ गिरने से करीब नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा नेहरूनगर, कविनगर, प्रताप विहार, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, कैलाभट्ठा, संजयनगर, समेत अन्य इलाकों में पूरे दिन दस-दस मिनट के अंतराल पर बिजली आती जाती रही। सुबह के समय बिजली गुल होने की वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इसकी वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या विजयनगर के लोगों को उठानी हुई। जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली की सप्लाई बाधित हुई, जिसको दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा निगम की टीम लगी रही। मुरादनगर में आंधी के दौरान आकाशीय बिजली से करीब 60 से अधिक घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed