फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road for GIC Nandgram campus to be built at a cost

Ghaziabad News: 71 लाख से बनेगी जीआईसी नंदग्राम कैंपस की सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Road for GIC Nandgram campus to be built at a cost
गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परिसर की सड़क जल्द बनेगी। यह सड़क पिछले पांच वर्षों से बेहद खराब हालत में थी। इसके निर्माण के लिए 71 लाख रुपये का बजट पास हुआ है।
विज्ञापन

कई वर्षों के पत्राचार के बाद अब इस सड़क को एमएलसी शिक्षा के हिस्से से बनाया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इसका निर्माण करेगा। यह विधान परिषद सदस्य चंद शर्मा की निधि से बनेगी। विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। डीआईओएस कार्यालय में भी प्रतिदिन काफी लोग आते-जाते हैं। सड़क की बदहाली से सभी लोग सालों से परेशान थे। बारिश होने पर यहां कई फीट तक पानी भर जाता था। अब बजट पास होने से बच्चों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य जय सिंह ने बताया कि सड़क का बजट पास हो गया है। इसके अक्तूबर माह में बनने की उम्मीद है। यह 500 मीटर से अधिक लंबी सड़क है। नंदग्राम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में ही राजकीय पुस्तकालय और डीआईओएस कार्यालय भी हैं। डीआईओएस और जीआईसी का प्रवेश द्वार एक ही है, जहां से कार्यालय और स्कूल तक जाने वाली सड़कों में गड्ढे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed