फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road accident in Dhaulana, three people died

हादसा : धौलाना में सड़क किनारे ढाबे में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन लोगों की मौत, चालक फरार

Thu, 21 Sep 2023 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 12:12 AM IST
सार

इस दौरान ढाबे के अंदर खाना खा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। चालक मौके पर वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in Dhaulana, three people died
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धोलाना में बुधवार की देर शाम को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे ढाबे में घुस गया। इस दौरान ढाबे के अंदर खाना खा रहे तीन लोगों की मौत हो गई। चालक मौके पर वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार की देर शाम को धौलाना मसूरी  मार्ग पर स्थित जुबेदा मैरिज होम के पास सड़क के किनारे बने ढाबे में कुछ लोग खाना खा रहे थे। तभी मसूरी की तरफ से आ रहा एक कैंटर ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा। 
विज्ञापन


कैंटर की टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को  बाहर निकलवाया। इस दौरान सभी  सात घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां टीम लोगों को मृत घोषित कर दिया गया । जबकि बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे एएसपी राजकुमार ने घटनास्थल का मौका मुआवना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले लोग थे। इनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed