{"_id":"5d2779ed8ebc3e6cab1f61c3","slug":"road-accident-in-bulandshhar-ghaziabad-news-gbd180049598","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की चाचा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की चाचा समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर : टैंकर-वैन की भीषण टक्कर, दूल्हे के चाचा समेत दो की मौत
पहासू (खुर्जा)। क्षेत्र में पलड़ाझाल के पास बेकाबू टैंकर ने बारातियों से भरी वैन में टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के चाचा समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनैल निवासी प्रेमसिंह के बेटे सागर की बारात खुर्जा जंक्शन गई थी। देर रात दूल्हे के चाचा महेश (27) पुत्र होडिल सिंह बारातियों को लेकर वैन से वापस गांव आ रहे थे। पलड़ाझाल के पास पहुंचने पर बेकाबू टैंकर ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में महेश और गांव के ही राकेश शर्मा (40) पुत्र रोशनलाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन में सवार गांव के संतोष, प्रेम, शिवम और गब्बर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहासू पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उधर जानकारी मिलने पर मृतकों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के् लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। पहासू थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।