फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "RLD combine plot hatched to prevent '

‘रालोद को रोकने के लिए रची गई गठबंधन की साजिश’

Sun, 29 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
"RLD combine plot hatched to prevent '
जयंत चाौध्‍ारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ‘विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को रोकने के लिए गठबंधन की साजिश रची गई थी, लेकिन पार्टी ने कम समय होने के बावजूद तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में दो सौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है’।
विज्ञापन


यह कहना था कि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का। उन्होंने शनिवार को मोदीनगर सीट से प्रत्याशी सुदेश शर्मा के समर्थन में शहर और गांव में रोड शो किया।  जिला पंचायत सदस्य उदित राज नेहरा के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में जयंत ने कहा कि रालोद का चुनावी मुद्दा बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों को उनका हक दिलाना है।
विज्ञापन


रालोद के बढ़ते जनाधार को देख राजनीति दलों ने गठबंधन की साजिश रची थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि परिवार से लड़ना कोई उपलब्धि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठिन वक्त में भाजपा को राम मंदिर याद आता है। बसपा सुप्रीमो को शासन चलाने में रुचि नहीं है। प्रदेश की जनता विकल्प के तौर पर रालोद को देख रही है। 

इन गांवों में हुआ रोड शो
मोदी स्टील, सीकरी मोड़ से शुरू होकर रोड शो हाईवे से हापुड़ रोड होते हुए गांव गढ़ी, तिबडा, खंजरपुर, पट्टी, अमराला, ईशापुर, भदौला, किल्होड़ा, फजलगढ़, भटजन, मुरादाबाद, प्रथमगढ़, सैदपुर से होकर गोविंदपुरी और बाद में मोदी स्टील पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

रोड शो के दौरान सबसे आगे बाइकें, पीछे खुली जिप्सी में जयंत चौधरी, सुदेश शर्मा, तेजपाल सिंह, संजय गुप्ता, सतीश राठी आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों और शहर वासियों ने जयंत और सुदेश का जोरदार स्वागत किया।

बिना अनुमति हाईवे पर जयंत का रोड शो, रालोद प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
 रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा पर एक बार फिर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि शनिवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के हाईवे पर रोड शो की अनुमति नहीं थी। रोड शो के दौरान हाईवे जाम रहा और समर्थकों ने हुड़दंग किया।

आठ दिन में सुदेश शर्मा के विरुद्घ आचार संहिता के उल्लंघन की यह दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 जनवरी को गाजियाबाद में नामांकन करने जाते वक्त हाईवे जाम होने पर पुलिस ने उन पर रिपोर्ट दर्ज की थी।  

एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे के मुताबिक रोड शो की परमिशन जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह के पत्र पर ली गई थी, जिसमें रोड शो रूट चार्ट में हाईवे का जिक्र नहीं था। बावजूद इसके शनिवार सुबह करीब 10 बजे से रालोद ने हाईवे पर रोड शो निकाला, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

समर्थकों ने हुड़दंग भी किया। इससे आमजन को परेशानी हुई। कोतवाली के एसआई धर्मेंद्र सिंह राठौर की ओर से धारा 188, 341, 177(एच), 509 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें बिना अनुमति रोड शो निकलना, समर्थकों के नारेबाजी और हुड़दंग करना शामिल है।

रिपोर्ट में विधायक प्रत्याशी सुदेश शर्मा, जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह (वर्तमान में मुरादनगर विधानसभा से रालोद प्रत्याशी), नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और आशीष कुसैड़ी नामजद हैं, जबकि 250-300 लोग अज्ञात हैं।


उधर, प्रत्याशी सुदेश शर्मा का कहना है कि हाईवे पर रोड शो की परमिशन है। रोड शो में समर्थकों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। इसके कारण हाईवे पर कुछ समय यातायात अवरुद्घ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed