फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Riot on suspicion of kidnapping of a child returning from mosque, case filed against 11

Ghaziabad News: मस्जिद से लौट रहे बच्चे के अपहरण के शक में बलवा,11 के खिलाफ केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Riot on suspicion of kidnapping of a child returning from mosque, case filed against 11
मोदीनगर। नगर के गांव आबिदपुर मानकी में शुक्रवार दोपहर मस्जिद से नमाज पढ़कर से लौट रहे 9 वर्षीय बच्चे जीशान के अपहरण के शक में बलवा हो गया। हमलावरों ने बच्चे जीशन की मां फरजाना व दो बड़े भाईयों को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मानकी की रहने वाली महिला फरजाना ने बताया कि उनका 9 वर्षीय पुत्र जीशान कक्षा तीन का छात्र है। बताया कि जीशान शक्रवार दोपहर जुम्मे की नमाज पढ़ कर मस्जिद से लौट रहा था। रास्ते से एक अंजान दिव्यांग व्यक्ति जीशान को अपने साथ ले जाने लगा। ग्रामीणों ने जीशान को अंजान व्यक्ति के साथ देख फरजाना को मामले की जानकारी दी। फरजाना अपने दो अन्य पुत्रों के साथ दौड़ी और जीशान को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया। इसी बीच आरोपी व्यक्ति के आबिदपुरी मानकी निवासी रिश्तेदार वहां पहुंच गए और अपहरण का झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए फरजाना व उसके पुत्रों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उन्हें लात घूसों और ड़डों से बुरी तरह पीटा। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। फरजाना का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। फरजाना ने शनिवार को समाधान दिवस में अधिकारियों से मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि जांच में बच्चा अपहरण का मामला सही नहीं पाया गया। फरजाना के तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed