{"_id":"6abac74b61aa93ee4a0d2092","slug":"ring-main-unit-to-be-installed-in-sahibabad-industrial-area-power-crisis-to-be-resolved-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-988054-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में लगेगी रिंगमेन यूनिट, दूर होगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में लगेगी रिंगमेन यूनिट, दूर होगा बिजली संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे साहिबाबाद साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट दूर करने के लिए यूपीसीडा ने रिंगमेन यूनिट (आरएमयू) योजना का खाका तैयार किया है। प्रस्ताव को मुख्यालय की मुख्य कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। योजना लागू होने पर एक फीडर में फॉल्ट आने पर दूसरे फीडर से स्वचालित आपूर्ति बहाल हो जाएगी और उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
1700 एकड़ में फैले साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में 2500 से ज्यादा उद्योग संचालित हैं। यहां का स्वीकृत और चालू भार 150 से 200 मेगावाट है, जो गर्मियों के अधिकतम अवधि में और बढ़ जाता है। बढ़ती मांग और अतिभारण से निपटने के लिए यूपीसीडा और विद्युत निगम ने नया उपकेंद्र बनाया है। 20 मेगावाट का नया स्वतंत्र उपकेंद्र बनने के बाद अब रिंगमेन यूनिट पर काम शुरू किया गया है।
आरएमयू के तहत सभी फीडर एक-दूसरे से जुड़े होंगे। इससे अतिभारण और अघोषित कटौती से उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रिड की क्षमता भी बढ़ी
साहिबाबाद क्षेत्र को मुख्य रूप से महाराजपुर और साहिबाबाद के बड़े उपकेंद्रों से बिजली मिलती है। बढ़ती मांग को देखते हुए मुख्य ट्रांसफार्मर की क्षमता 160 मेगावाट से बढ़ाकर 200 मेगावाट करने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
यूपीसीडा के सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल राजवीर सिंह ने बताया कि उद्यमियों की मांग पर प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था, जिसे कार्ययोजना में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि अगली गर्मी तक साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति काफी बेहतर हो जाएगी।